मोतिहारी, मार्च 16 -- पहाड़पुर। उत्पाद पुलिस ने ट्रैक्टर टेलर में बने गुप्त तहखाने से पचास कार्टून टेट्रा पैक (432लीटर) व 432 पीस बोतल (180 एमएल) 77.760 लीटर कुल 509.760 लीटर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद किया है। साथ ही उक्त शराब लदे ट्रैक्टर टेलर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।उक्त कार्रवाई रविवार देर शाम को पहाड़पुर थानाक्षेत्र से पीछा करते हुए खदेड़ कर मलाही बड़का बाजार पुल के समीप किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर कल्याणपुर थाना अंतर्गत मनोरा गांव निवासी शशिरंजन बताया जाता है। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।वही एक बाइक के साथ चालीस लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया है।हालांकि बाइक चालक शराब तस्कर पुलिस की गाड़ी देख बाइक छोड़ फरार हो गया। उत्पाद थाना थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उक्...