प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। जंक्शन पर छह मई को अभियान चलाकर रेलवे ने चेकिंग की। इस दौरान 503 यात्रियों से 3,76,426 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसमें 235 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 2,28,120 रुपये, 268 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 1,48,300 रुपये जुर्माना वसूला।मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि गंदगी फैलाने और स्टेशन परिसर में सिगरेट पीने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...