अररिया, जनवरी 29 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के घुरना बाजार स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर मेें नवनिर्मित भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार को 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। वैदिक मंत्रोच्चारण और बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच शोभायात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सुरसर कोशी नदी से जल भरकर वापस मंदिर परिसर पहुंची। रंग-बिरंगे पीले परिधानों से लैस महिलाओं ने जब सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली तो लग रहा था कि आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। कलश शोभा यात्रा सुरसर कोशी नदी पहुंचने पर आचार्य धमेन्द्र नाथ मिश्र, वेद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा। इसमें पंडित हीरा झा सहित कई पंडितों व आचार्यो का सराहनीय योगदान रहा। मंदिर में प्रतिमा स्थापना से पूर्व इन कलशों को विशेष पूजा के लिए ...