बेगुसराय, मार्च 20 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत सदानंदपुर स्थित पंचादेवी श्यामाकांत महाविद्यालय परिसर शुक्रवार को आस्था, परंपरा और भव्य आयोजन का केंद्र बना रहा। यहां आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर चंडिका स्थान मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखा गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 501 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। कन्याओं की सजी-धजी टोली, पारंपरिक परिधान और अनुशासित व्यवस्था ने आयोजन को दिव्यता प्रदान की। शोभायात्रा में घोड़े, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों के मधुर धुन के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते भर "जय श्रीराम" और "हर-हर महादेव" के उद्घो...