नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा दिया। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने केस सुलझाने में 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और मुख्य आरोपी इमरान समेत चार आरोपियों को धर दबोचा। बाकी तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक की चोरी हुई कार, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।कैसे हुआ खुलासा 3 दिसंबर की सुबह पुलिस को बारापुला फ्लाईओवर के नीचे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की और मृतक की पहचान कुलदीप उर्फ राम सिंह (27) निवासी अयोध्या के रूप में की। मामले की गंभीरता और ब्लाइंड मर्डर होने के चलते FIR दर्ज कर कई यूनिटों की ...