मऊ, मई 4 -- मऊ, संवाददाता। नपद में 500 से कम राशन कार्ड वाली दुकानों को संबद्ध किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शासन की तरफ से विभाग से मांगी गई है। इसके तहत जिला पूर्ति विभाग की तरफ से ग्रामीण सहित कस्बा की दुकानों को चिह्नित किया जा रहा है। ब्लाक स्तर पर टीमों को लगाकर चिह्नीकरण किया जा रहा है। चिह्नीकरण के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। दूसरी तरफ कोटेदार संघ ने शासन के इस निर्देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। गांवों से कोटे की दुकानों की दूरी बढ़ जाएगी। जनपद में 1021 उचित दर विक्रेता की दुकानें है। 56420 अंत्योदय राशन कार्ड एवं 326937 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक है। पूरे जनपद में 16 लाख 35 हजार प्लस यूनिट संख्या है। जिले के शहरी क्षेत्र में 224 कोटे की दुकानें हैं। इनमें से 165 पर 500 से कम राश...