मथुरा, जून 19 -- विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर के करीब 500 वर्ष प्राचीन जर्जर भाग का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर गुरुवार को भव्य लोकार्पण समारोह हुआ। श्रद्धालुओं के सहयोग से पुनर्निर्मित मंदिर विधिवत मंदिर समिति को सौंपा गया। मंदिर परिसर में सिंहपौर के सामने स्थित प्राचीन भाग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। सेवायत उमाशंकर गोस्वामी के प्रयासों से चेन्नई के आर वेंकटेश्वर एवं अन्य सहयोगियों के सहयोग से इसका जीर्णोद्धार कर भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। लोकार्पण समारोह में मंदिर रिसीवर एवं सेवायतों ने आर. वेंकटेश्वर को सम्मान-पत्र एवं धन्यवाद पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान भजन संध्या, छप्पन भोग एवं साधु-ब्राह्मणों को प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधारानी की प्रतिमा प्रतिष्ठापित समारोह में रिसीवर आशी...