सासाराम, दिसम्बर 28 -- दिनारा। भानस पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान में अर्द्धनिर्मित महुआ पाश विनष्ट की। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि नववर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पिथनी व तुर्की मुसहर टोली के समीप बधार में छापेमारी के दौरान पांच सौ लीटर महुआ पाश विनष्ट किया गया। पुलिस आने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। इस धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...