नई दिल्ली, फरवरी 20 -- स्मॉलकैप हार्डवेयर कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 3750.05 रुपये पर पहुंच गए। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 22 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। पिछले 6 महीने में नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर 80 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। पिछले 3 साल से कम में नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 3 साल से भी कम में 600 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4480 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1278.85 रुपये है। IPO में 500 रुपये था शेयर का दाम, अब 3700 के पार शेयरनेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया (Netweb Technologies) के आईपीओ में शेयर का दाम 500 रुपये था। कंपनी क...