चाईबासा, मई 11 -- गुवा। 12 गांव के मुंडा मानकी संघ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में 500 स्थानीय बेरोजगारों की बहाली की मांग को लेकर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू कर दिया है। आंदोलन के कारण खदान क्षेत्र में खनन कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

आंदोलन के प्रभाव आंदोलनकारियों ने गुवा सेल के साइज स्क्रीन एवं पहाड़ के ऊपर स्थित क्रॉसिंग प्लांट को बंद करा दिया है, जिससे उत्पादन पूरी तरह बाधित हो गया है। इसके साथ ही सेल रेलवे बंकर स्थित डिस्पैच कार्य को भी ठप कर दिया गया है। आंदोलन का असर इतना व्यापक रहा कि सुबह 4 बजे प्रथम पाली में खदान क्षेत्र जाने वाली बसों को भी रोक दिया गया, जिससे सेल कर्मी कार्यस्थल तक नहीं पहुंच सके।

प्रशासनिक कार्रवाई बंदी और चक्का जाम को देखते हुए गुवा प्रशासन तथा केंद्रीय औद्य...