500 बनाकर ही जीत पाएंगे, सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी यूनिट को पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने लताड़ा
नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- पंजाब किंग्स ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 विकेट से मात दी। 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 7 गेंद शेष रहते मैच जीता। सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोर गेंदबाजी की एक बार फिर पोल खुल गई है। 220 रनों को डिफेंड करने में हैदराबाद के गेंदबाजों की हालत खराब हो गई। हालांकि टीम के स्पिनर शिवांग कुमार और हर्ष दुबे ने अन्य गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया। सनराइजर्स हैदराबाद के कमजोर बॉलिंग अटैक पर पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने कहा कि उन्हें जीत दर्ज करने के लिए 500 रन बनाने की जरूरत है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद कृष्णामचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''उनकी गेंदबाजी में कोई दम नहीं है। विरोधी टीम उनकी गेंदबाजी के खिलाफ 300 रन भी आसानी से चेज कर ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.