पटना, अप्रैल 4 -- घरेलू पाईप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन देने की गति को बढ़ावा देने के लिए प्लम्बर को शनिवार को मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 प्लम्बर को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्य जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी आईटीआई दीघा, महिला आईटीआई दीघा, आईटीआई पटना सिटी एवं अन्य स्थानों पर स्थित आईटीआई, पीएचईडी तथा अन्य तकनीकी विभागों से जुड़े पलंबर को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया। जिलाधिकारी ने यह निर्देश पीएनजी कनेक्शन की गति बढ़ाने में गेल को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि समीक्षा में यह तथ्य सामने आया था कि प्रशिक्षित प्लम्बरों की कमी पीएनजी कनेक्शन विस्तार में एक प्रमुख बाधा है। इस समस्या को दूर करने के लिए तत्काल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसका मुख्य उदेद...