गया, फरवरी 28 -- फागुन की बड़ी एकादशी के पावन मौके पर शुक्रवार की सुबह खाटू श्याम बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकली। केपी रोड स्थित मारवाड़ी मंदिर से 500 (निशान) झंडों के साथ निकली शोभा यात्रा में भारी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग शामिल हुए। केपी रोड, टेकारी रोड, जीबी रोड, किरानी रोड, सिक्स लेन पुल होते हुए शोभा यात्रा मानपुर स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर/दादी मंदिर पहुंची। पुजारी शिवशंकर बाबा के आचार्यत्व में यहां श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद 500 झंडे बाबा को चढ़ाए गए। शोभा यात्रा में करीब आठ सौ लोग शामिल रहे। श्री रानी सती सेवा समिति की ओर से आयोजित पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शाम में दादी मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। शाम में केपी रोड स्थित श्री मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में दो दिवसीय रंगीलो फाल्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.