शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर। थाना मदनापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 500 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हिमांशु गुप्ता निवासी ग्राम परौर तथा शिवकुमार निवासी ग्राम कुड़रिया, थाना परौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कांट तिराहा-चन्दौखा तिराहा के पास दबिश दी गई। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 500 ग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन तथा नकद धनराशि बरामद हुई। यह भी पढ़ें- आठ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...