मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राज्य में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा अब मुख्य सचिव के स्तर पर होगी। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू-अर्जन निदेशालय ने सभी जिलों से परियोजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट मांगी थी। मुजफ्फरपुर समेत 15 जिलों से रिपोर्ट भेज दी गई है। इस माह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होने की संभावना है。

परियोजनाओं की स्थिति मुजफ्फरपुर से भेजी गई रिपोर्ट में साहेबगंज-मानिकपुर 139 डब्ल्यू परियोजना को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सरैया सहित तीन मौजा में भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। कुछ देरी के कारण काम में रुकावट आई थी। मानिकपुर और अबुचक में भुगतान होना अभी शेष है। करीब 2.5 किलोमीटर क्षेत्र में रैयती भूमि है, जिसका भुगतान होना है। कुछ स्थानों पर चकबंदी को लेकर विवा...