सहरसा, फरवरी 11 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी हीरा प्रसाद सिंह का उच्चकों ने 50 हजार रूपये पाकेटमारी कर लिया ।पीड़ित ने बताया कि वह दोपहर में एसबीआई मुख्य शाखा से कामकाज को लेकर पचास हजार रुपए निकासी कर ब्लेजर में रखा ।इसी दौरान कुछ युवकों ने भीड़ हटाओ कह कर बगल से गुजरे और रूपये पाकेटमारी कर लिया ।पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...