बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बरगदवा जुआरा निवासी जगदीश ने 23 मार्च को उतरौला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 23 मार्च को दोपहर करीब 12.30 बजे भतीजे राम केवल के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उतरौला गया था। वहीं पर खाना खाने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। तभी गोरखपुर जनपद के मोहल्ला दिलजादपुर निवासी अजय कनौजिया ने पैंट के जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसने दूसरे अज्ञात व्यक्ति को मेरे रुपये देकर भागने लगा। भीड़ में गिर गया और पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि अजय कनौजिया व एक अज्ञात पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...