नई दिल्ली, मार्च 31 -- लग्जरी फैशन की दुनिया में अक्सर ऐसे अजूबे सुनने को मिलते हैं जो आम आदमी की समझ से परे होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है कि मशहूर ब्रांड गुच्ची (Gucci) ने 50 हजार रुपये के बेबी डायपर लॉन्च किए हैं। कहा जा रहा है कि 7 डायपर वाले एक प्रीमियम पैक की कीमत लगभग 500 डॉलर यानी करीब 50,000 रुपये है। इससे एक डायपर की कीमत 7 हजार रुपये के आसपास बनती है। लोग हैरान हैं कि क्या इतने महंगे डायपर पहनने से बच्चा रोना बंद कर देगा या सोना उगलेगा। यह भी पढ़ें- तीन साल में 3 लाख से 80 लाख सालाना हुई सैलरी, युवक के दावे पर लोग हैरान सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि जितने पैसे में यह एक डायपर आता है, उतने में तो पूरे परिवार का महीने भर का राशन और बिजली बिल आसानी से निकल सकता है। इस महंगे डायपर ...