कानपुर, जुलाई 22 -- बैंककर्मियों की मिलीभगत से दूसरे के नाम पर खाता खुलवाने वाले और 125 करोड़ के अवैध लेनदेन के मास्टरमाइंड 50 हजार के इनामी राजबीर सिंह यादव उर्फ ओमकार पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। अप्रैल के अंत में साइबर फ्रॉड में राजबीर की मदद करने वाले चार बैंक कर्मियों समेत आठ लोग गिरफ्तार किए गए थे। जिसके बाद से पुलिस उसे ढूंढ रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और आगरा समेत कई जगहों पर उसकी लोकेशन मिली। तब से उसके पीछे पुलिस लगी थी। राजबीर पर घोषित 25 हजार का इनाम हाल में बढ़ाकर 50 हजार किया गया है। फरवरी में पकड़े गए गेमिंग एप से 100 करोड़ की ठगी के मामले में जांच के दौरान साइबर सेल को राजबीर नाम के एक शख्स की जानकारी मिली थी। जांच करते हुए पुलिस राजबीर के नेटवर्क में पहुंची तो पता चला कि उ...