शामली, जुलाई 26 -- मेरठ एसटीएफ और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विपुल उर्फ खूनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पैतृक गांव भभीसा पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी, जबकि मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मेरठ एसटीएफ और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल उर्फ खूनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- बागपत के विपुल उर्फ खूनी मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी; पोस्टमॉर्टम में 4 गोली लगने की पुष्टि हुई पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी म...