बदायूं, अप्रैल 8 -- 50 हजार के इनामी केशव व उसके भाई चंद्रशेखर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जेएम प्रथम सौम्या अरुण की कोर्ट में वकील के जरिये आवेदन किया था। बुधवार दोपहर के बाद नाटकीय ढंग से दोनों पेश हुए और कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। 12 मार्च को एचपीसीएल के प्लांट में दो अधिकारियें की गोली मारकर हत्या हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। हत्या की साजिश में पुलिस ने बोलेरो चालक, प्लांट के कर्मी को 17 मार्च को पकड़ा था। छह अप्रैल को हत्यारोपी के भाई केशव, चचेरे भाई अभय को साजिश में नामजद किया गया। एसएसपी की ओर से 25-25 व डीआईजी की ओर से 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। केशव और चंद्रशेखर ने जमानत का आवेदन किया था। पुलिस ने जमानत पर आपत्ति दर्ज कराई है। पुलिस ने 50 ह...