बदायूं, अप्रैल 12 -- 50 हजार रुपये की शर्त लगाकर दो ट्रैक्टरों को आमने-सामने बांधकर उनकी ताकत परखी गई। स्टंट के दौरान तेज दबाव और खींचतान के बीच बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस तरह की खतरनाक गतिविधियों पर सख्ती की मांग की है। सिविल लाइंस क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला शर्त तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को आमने-सामने बांधकर उनकी ताकत आजमाने का स्टंट किया गया। सोत नदी किनारे कच्चे रास्ते पर दोनों ट्रैक्टरों पूरी ताकत से एक-दूसरे को खींचते नजर आए। इस दौरान इंजन पर अत्यधिक दबाव और अचानक नियंत्रण बिगड़ने का खतरा बना रहा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जो इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन किसी ने इसे रोकने की पहल नह...