संभल, अप्रैल 29 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नवाड़ा में सोमवार रात दहेज की अतिरिक्त मांग और रिश्तेदार की मौत से आहत दुल्हन पक्ष ने बारात बिना फेरे ही वापस लौटा दी। देर रात तक मनुहार और पंचायत चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी और दूल्हा बरात लेकर लौट गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया गया कि गांव नवाड़ा निवासी सतीश की बेटी की शादी असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर निवासी विनीत से तय थी। रविवार को लग्न कार्यक्रम के दौरान दुल्हन पक्ष के अनुसार दहेज, बाइक और दो लाख रुपये नकद देने के बाद भी दूल्हा पक्ष 50 हजार रुपये अतिरिक्त मांग रहा था। यह भी पढ़ें- दहेज मांग और धमकी से टूटी शादी, थाने में हुआ समझौता इसी बात से दुल्हन पक्ष नाराज था।इसी बीच लग्न कार्यक्रम के दौरान दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार धर्मपाल छत से गिर गए, जि...