लखीमपुरखीरी, जून 24 -- एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक में तैनात कनिष्ठ सहायक को 50 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक कर्मचारी के परिवार की पेंशन बनवाने के नाम पर पैसों की डिमांड की थी। एंटी करप्शन ने उसके खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक में तैनात एक कर्मचारी की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। उसका परिवार पेंशन बनवाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा था। पीड़ित परिवार पेंशन बनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम में तैनात कनिष्ठ सहायक संजय कुमार से मिला। आरोप है कि संजय कुमार ने पेंशन बनवाने के लिए 50 हजार रुपयों की मांग की। यह भी पढ़ें- छह हजार घूस लेते वन दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार कई बार दौड़ाने के बाद भी जब पेंशन की पत्रावली आगे नहीं बढ़ी तो पीड़ित परिवार ...