कानपुर, जून 6 -- कानपुर। दक्षिण कानपुर के साकेत नगर, निराला नगर, अंबेडकर नगर, जूही लाल कॉलोनी, सफेद कॉलोनी, पीली कॉलोनी, हरि कॉलोनी में रहने वाली करीब 50 हजार की आबादी जलसंकट से जूझ रही है। उप्र कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के सचिव इम्तियाज अहमद की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने निराला नगर स्थित जेडपीएस जाकर अधिकारियों का घेराव किया। भीषण गर्मी में पानी संकट ने समस्या बढ़ा दी है। वहां मौजूद अधिकारियों ने कहा कि अभी दो दिन समस्या रहेगी। समाधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...