प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज। एसटीएफ ने शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 50 हजार इनामी आरोपी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। वह प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दर्ज अवैध शराब तस्करी के मामले में वर्ष 2023 से वांछित था। एसटीएफ के अनुसार, हरियाणा के हिसार निवासी मनवीर सिंह अपने साथियों के साथ ट्रकों में अंडे, पशु चारा, प्लास्टिक स्क्रैप और अन्य सामान की आड़ में अवैध शराब उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में भेजता था। वह पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ प्रयागराज, कौशाम्बी, कानपुर, सुल्तानपुर और अमेठी में मुकदमे दर्ज हैं। उसे ट्रांजिट कार्रवाई के बाद नवाबगंज थाने लाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...