खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता एसटीएफ, डीआईयू व जिला पुलिस ने छापेमारी कर 50 हजार का इनामी बदमाश चंद्रकिशोर उर्फ चानो मंडल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इनामी बदमाश जिले के मानसी थानांतर्गत एकनिया गांव का रहने वाला है। वह मानसी थाना का लाल वारंटी है। उसके विरुद्ध जिले के मानसी व चौथम थाना में अलग-अलग तीन मामले दर्ज हैं। जिसमे हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती सहित कई गंभीर कांड दर्ज है। गुप्त सूचना पर एसटीएफ, डीआईयू व जिला पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में उसे एकनिया गांव से गिरफ्तार किया गया। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/2013 के मामले में उसके विरुद्ध लाल वारंट जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- खगड़िया :50 हजार का इनामी बदमाश चंद्रकिशोर उर्फ चानो मंडल गिरफ्तार उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार...