जौनपुर, फरवरी 27 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली जिले के अली नगर थाने में पशु तस्करी एवं गैंगस्टर एक्ट का आरोपी 50 हजार का अनामी बदमाश गुरुवार को जौनपुर के सतहरिया से पकड़ लिया गया। उसपर अभी इसी महीने की 16 तारीख को डीआईजी ने इनाम घोषित किया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र पुलिस के साथ भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान गुरुवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश सतहरिया स्थित कृष्णा कोल्ड स्टोरेज के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र अली मोहम्मद को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस तथा 120 रुपये नकद मिले। बरामदगी के आधार पर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की...