आजमगढ़, जुलाई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना पुलिस ने दादा और चचेरे भाई की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी संतोष यादव को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया। पारिवारिक विवाद में की थी दोहरी हत्या

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई की रात पुलिस के अनुसार 9 जुलाई की रात पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती में पैतृक संपत्ति और पारिवारिक रंजिश को लेकर संतोष यादव ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी आजमगढ़ ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

घेराबंदी के दौरान पुलिस...