नवादा, अप्रैल 11 -- वारिसलीगंज पुलिस एवं एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी अपराधी नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह करीब दो दर्जन आपराधिक मामलों का आरोपित है। वह नगर परिषद क्षेत्र के चैनपुरा ग्रामीण स्व. बालेश्वर सिंह का पुत्र है। गुरुवार को उसे थाना मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है। वारिसलीगंज थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पकरीबरावां एसडीपी ओ राकेश कुमार भास्कर थानाध्यक्ष और पंकज कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। इसी बीच गुरुवार को एसटीएफ तथा वारिसलीगंज पुलिस बल के सहयोग से थाना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि नवीन सिंह के विरुद्ध रैक प्वाइंट पर रंगदारी मांगने को लेकर 5 जनवरी 2026 को थाना कांड संख्या 11/26 दर्ज क...