भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। 50 हजार रुपये एवं बाइक के लिए विवाहिता शबनम को दहेज लोभियों ने मारपीट कर घर से निकाल लिया। महिला थाने में मिर्जापुर निवासी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। औराई के माधोसिंह, भमौरा निवासी की बेटी शबनम ने तहरीर में कहा कि भाइयों ने पिता की मौत के बाद शादी 12 मार्च 2023 को सद्दाम निवासी गौरा, जिगना, मिर्जापुर के साथ किया था। भाईयों ने 90 हजार रुपये नकद, आभूषण आदि दिया था। कुछ दिनों बाद ससुराल के लोगों ने 50 हजार रुपया नकद एवं बाइक की मांग की। यह भी पढ़ें- पति समेत दस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस अक्सर प्रताड़ित करते थे। पंचायत एवं महिला थाना ज्ञानपुर तक मामला जाने के बाद ससुराल के लोग विदा करा कर ले गए। इस बीच, गर्भवती होने के बाद भी प्रताड़ना जारी रही। इ...