मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। जनपद में सोमवार को कक्षा नौ के विद्यार्थियों की मिड लाइन असेसमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में जनपद के सभी 50 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ हुई और सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण भी किया गया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानन्द शर्मा ने कुछ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...