नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के चलते लगातार रेलगाड़ियों पर असर देखने को मिल रहा है। बीते दिनों के मुकाबले शनिवार को कोहरे का असर कुछ कम देखने को मिला। बीते दिनों जहां प्रतिदिन 100 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से दिल्ली पहुंच रही थी तो वहीं शनिवार को लगभग 60 गाड़ियां दिल्ली देरी से पहुंचीं। इनमें अधिकांश गाड़ियां 2 से 3 घंटे की देरी से पहुंचीं। रेलवे द्वारा अधिकांश गाड़ियों को समय से वापस रवाना किया गया। लेकिन इस दौरान लगभग एक दर्जन गाड़ियां देरी से चलीं। इसके चलते रेलवे स्टेशन एवं सफर के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...