50 से अधिक स्कूलों का त्रुटिपूर्ण बिल वापस
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 50 से अधिक स्कूलों का त्रुटिपूर्ण बिल वापस कर दिया गया है। इन स्कूलों के हेडमास्टर को सोमवार को सभी कागजात के साथ तलब किया गया है।मामला 2018-19 के मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना का है, जिसके हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इन स्कूलों के बिल को विभाग के पास सामंजन के लिए भेजा गया था, जिसमें कई तरह की गड़बड़ी सामने आई। इस मामले में बीईओ से 24 घंटे में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। डीपीओ स्थापना ने सभी बीईओ को इस मामले में तलब किया है। इन सभी को 17 मई को बिल में सुधार करते हुए साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- 50 से अधिक स्कूलों का त्रुटिपूर्ण बिल वापस गायघाट, मोतीपुर, सरैया, पारू के स्कूल इसमें शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.