लातेहार, मई 5 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ रही है। प्रखंड के 50 से अधिक प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में आज तक तड़ित चालक की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे हजारों छात्र-छात्राओं की जान हर दिन खतरे में रहती है।
सुरक्षा की कमी बरसात और आंधी-तूफान के मौसम में बिजली गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद विद्यालयों में सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम तक नहीं किए गए हैं। स्कूल भवनों पर तड़ित चालक नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों और अभिभावकों में इसे लेकर गहरी चिंता है।
स्थानीय लोगों की चिंताएं स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जहां एक ओर स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.