फिरोजाबाद, मार्च 6 -- होली के त्योहार के बाद शहर में विकास कार्यों को पटरी पर लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नगर निगम द्वारा संबंध में 50 से अधिक स्थानों पर स्वीकृत टेंडर को अंतिम रूप देने के शुक्रवार को दूसरा चरण प्रारंभ किया। इसके तहत वित्तीय निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदाएं खोलते ही सभी के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। निर्माण विभाग द्वारा 195 स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत 100 कार्यों के लिए ठेकेदारों द्वारा टेंडर में भाग लिया। इसी के तहत अभी तक 50 स्थानों पर निर्माण कार्यों के लिए केवल वित्तीय निविदाएं खुलना शेष हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय निविदाएं आमंत्रित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.