कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर। अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण, संडे ग्रुप और आईआएम के सहयोग से रविवार को आजाद नगर में रकतदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। 50 से अधिक ने रक्तदान किया और 600 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जरूरतमंदों को निशुल्क दवा वितरित की गई। इसके पहले शिविर का शुभारंभ पार्षद महेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय संगठन सचिव कमल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सलाहकार महेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भाटिया, अध्यक्ष संडे ग्रुप अभिषेक चन्दर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. आरडी गुप्ता, डॉ. एमसी वर्मा, डॉ. कैलाश गुप्ता, डॉ. उमर खान, दीपक वर्मा, विनीत द्विवेदी, राकेश महाजन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.