धनबाद, नवम्बर 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता पिछले 15 दिनों से शहर में 50 से अधिक लोगों को काट कर घायल करने वाला बंदर वन विभाग के काबू में आ गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने शनिवार की देर रात बंदर को गोल्फ ग्राउंड से पकड़ कर राजगंज और तोपचांची के बीच घने जंगल में जाकर छोड़ दिया। बंदर को जंगल में छोड़ कर लौट रही वन विभाग की टीम दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें फोरेस्टर गौतम दास, रेस्क्यू कर्मी बजरंगी कुमार, गणेश वर्मा घायल हो गए। दुर्घटना में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। धनबाद में जंगल से निकल कर शहर के अंदर पहुंचे बंदर ने कई लोगों को काट कर घायल कर दिया था। प्रभातम मॉल में कई लोगों को काटा। शहर के एक पब्लिक स्कूल में भी बंदर ने काट कर कुछ लोगों को घायल किया। एक स्कूल वैन के अंदर बैठे दो बच्चे को काट लिया था। शनिवार की रात शाम चार बजे बंदर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.