वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। सलारपुर स्थित पंजाबी अस्पताल में रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर लगा। इस दौरान 50 से अधिक मरीजों का परीक्षण हुआ। इसमें नौ लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। आईएमए अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग टंडन मंगलवार सभी नौ मरीजों का ऑपरेशन करेंगे। शिविर में जिन मरीजों को नेत्र की समस्या थी, उन्हें चश्मा वितरित किया गया। इस दौरान डॉ. सत्य नारायण, नरेंद्र, अर्चना नागर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...