सीतामढ़ी, मार्च 9 -- पुपरी राजबाग युवा संस्थान पुपरी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय राजबाग खेल मैदान में बाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पच्चीस किलोग्राम वजन वर्ग में मो अल्तमश ने प्रथम, सनी कुमार ने द्वितीय व रणवीर कुमार ने तृतीय, पैंतीस किलोग्राम वजन वर्ग में रिशु कुमार ने प्रथम,आशु कुमार ने द्वितीय व मो मेराज ने तृतीय, पैंतालीस किलोग्राम वजन वर्ग में मो. चाँद ने प्रथम, गौरव कुमार ने द्वितीय व राम कुमार ने तृतीय तथा पचास किलोग्राम वजन वर्ग मे अब्दुल रहीम ने प्रथम, मो. अल्ताफ ने द्वितीय एवं मो हम्माद नोमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में उपस्थित इंडियन आर्मी के मो मुकसैद आलम तथा संरक्षक मो शाकीर हुसैन ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी, लंचबॉक्स, वॉटर बोतल एवं बिस्...