उरई, अप्रैल 7 -- उरई। संवाददाता भाजपा से नामित सभासद सुमित प्रताप सिंह ने स्थापना दिवस पर अनोखी पहल की। उन्होंने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उन बुजुर्गों को पट्टिका पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, जो पिछले 50 सालों से निस्वार्थ भाव से पार्टी से जुड़ते हुए काम कर रहे हैं। न तो कभी कोई पद मांगा है और न ही चुनाव में टिकट। सभासद ने कहा, आप हो, इस कारण आज भाजपा का परचम देश प्रदेश हर जगह लहरा रहा है। ऐसे ही आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी में जुड़कर सदा निस्वार्थ खड़े रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.