जयपुर, जून 14 -- राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत इन दिनों अपने बयानों के चलते राजनीतिक चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सचिन पायलट पर दिए बयान के बाद अब भाजपा पर तीखा हमला किया है। गहलोत ने भाजपा को धार्मिक ध्रुवीकरण वाली पार्टी बताते हुए कहा- "आज इंदिरा गांधी होतीं तो भाजपा जैसी पार्टी पर प्रतिबंध लगा देतीं।" इसके अलावा गहलोत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- "आप जताना चाहते हैं कि हम शुद्ध हिंदुत्ववादी पार्टी हैं। इसके चलते मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन जैसे नेताओं को घर बैठा दिया।" जानिए गहलोत ने और क्या कुछ कहा...देश का ऐसा माहौल मैंने 50 साल में नहीं देखा पूर्व सीएम अशोक गहलोत जयपुर में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद वेलफेयर सोसायटी राजस्थान द्वारा आयोजित 'नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस एवं सम्मान समारोह' में शामिल होनें पहुंच...