गोड्डा, जनवरी 10 -- गोड्डा। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देश पर जिले के ग्रामीण नेतृत्व को आधुनिक और सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रिवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत, जिले के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को दो दिवसीय 'एक्सपोजर विजिट' के लिए गिरिडीह जिले के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव, उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक्सपोजर विजिट' के लिए टीम में पंचायत राज व्यवस्था के सभी महत्वपूर्ण स्तरों का प्रतिनिधित्व मुखिया, उप-मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और प्रखंड समन्वयक,पंचायत राज स्वशासन परिषद के सदस्य शामिल हैं। साथ ही महिला सशक्तिकरण की कड़ी को मजबूत करने के ले जेएसएलपीएस सीएलएफ की...