गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 50 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने विवि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस नियुक्ति के बाद से शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी और छात्र-शिक्षक का अनुपात भी सुधरेगा। माना जा रहा है कि इससे विवि की रैंकिंग में भी सुधार होगा। एमएमएमयूटी में मौजूदा समय में छह हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की संख्या कम है। विश्वविद्यालय 177 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन रिक्तियों और सीमित नियुक्तियों की वजह से तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। यह भी पढ़ें- जिले के सरस्वती विद्या निकेतन ( आदर्श विद्यालय) में शिक्षक बनने के लिए आवेदन शुरू इसे लेकर विवि ने शासन को शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा था, जिसे ...