रामनगर, जनवरी 27 -- रामनगर। प्रतिभाशाली बाल कलाकार किरन कोटवाल ने 50 म्यूजिकल वाद्य यंत्रों को बजाकर इंफ्लुएंसर बन अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है। छात्रा गुरु नानक पब्लिक स्कूल की पांचवी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को किरन के रिश्तेदार हेम चन्द्र पाण्डे ने बताया कि किरन ने पचास म्यूजिकल वाद्य यंत्रो को सीखने के लिए काफी सालों का लगातार कठिन अभ्यास किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...