चंदौली, मार्च 9 -- दुलहीपुर। चंदासी कोयला मंडी का 50 वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली मनाया जाएगा। इसमें मंडी स्थापना दिवस के अवसर पर पदाधिकारी रहे लोगों को सम्मानित किया जाएगा चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जिंदल ने बताया कि 3 मार्च 1976 को चंदासी कोयला मंडी पड़ाव से यहां आकर स्थापित हुई थी। इसमें अध्यक्ष मोहित बगड़िया, सचिव हरिशंकर सिंह मुन्ना, देशदीप मित्तल, अशोक कनोडिया संजय सिंह, मनोज अग्रवाल, काशीनाथ जायसवाल, राजू कलवानी, नारायण सिंह यादव, संजीव अग्रवाल आदि शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...