लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार, संवाददाता। झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में विधायक प्रकाश राम ने तापा खास अंतर्गत चंदनडीह और धर्मपुर स्थित पुराना पुलिस लाइन क्षेत्र में रह रहे करीब 150 परिवारों के विस्थापन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि लगभग 50 वर्षों से बसे परिवारों को बिना पुनर्वास एकाएक हटाना न्यायोचित नहीं होगा। बताया जाता है कि ये सभी परिवार लंबे समय से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं और अपने संसाधनों से मकान बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर जमीन खाली कराने की प्रक्रिया की चर्चा के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। प्रभावित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और उनके सामने आवास का संकट खड़ा हो सकता है। विधानसभा में अपनी बात रखते हुए प्रकाश राम ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य ...