लखीमपुरखीरी, मई 16 -- मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर चौकी के अंतर्गत अर्जुनपुर में रहने वाले एक 50 वर्षीय अधेड़ ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक पिछले कुछ सालों से पत्नी वियोग में मानसिक तनाव व अवसाद में रहता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय के लिए भेजा है। मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर चौकी के अंतर्गत अर्जुनपुर निवासी गयाप्रसाद (50) पुत्र नारायन लाल ने गुरुवार- शुक्रवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि मृतक गयाप्रसाद की पत्नी बिन्दा देवी का कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया था, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव व अवसाद में रहता था। गुरुवार की देर रात मृतक गया प्रसाद के दोनो बच्चे गांव में ही किसी शादी में गए थे। करीब 12 बजे घर वा...