दुमका, जून 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना अंतर्गत कांजो पंचायत के पतसर गांव की एक महिला शनिवार की शाम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृत महिला की पहचान 50 वर्षीय फूलमुनी मुर्मू, पति हेमलाल मरांडी के रुप में हुई है। महिला के द्वारा आत्महत्या करने के पीछे घरेलू आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने रविवार को महिला के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस बाबत रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामला फांसी लगाकर आत्महत्या करने का है। पोस्टमार्टम व आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...