50 वर्षीय अधेड़ घर जाते समय रास्ते से लापता
सीतापुर, अप्रैल 7 -- खैराबाद। खैराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानीपुर निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार वर्ष घर जाते समय रास्ते से लापता हो गये। जिसकी सूचना उनके बेटे देवेंद्र ने थाने प दी है। विनोद कुमार 29 मार्च में अपने गांव थाना हरगांव के मकसूदपुर फतेहपुर जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। विनोद कुमार के बेटे देवेंद्र ने बताया कि रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रमें काफी तलाश करने के बादभी उनका कोई पता नहीं लगा। थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.